सबौर प्रखंड के खर्रा रोड मोहल्ले में मंगलवार को दिन-दहाड़े 12.30 बजे अपराधियों ने तेतरी के रामधारी सिंह उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शुभेंदु कुमार सिंह के घर पर डाका डाला। नकदी, जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति लूट ली। वारदात के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल में थे। घर में उनकी प|ी सुधा देवी अकेली थीं। अपराधियों ने प|ी को पिस्तौल का भय दिखाकर बंधक बना लिया और वारदात को अंजाम दिया। घटना में शामिल तीनों अपराधी हथियार से लैस थे और इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र और उनके अभिभावक बनकर किराए पर कमरा लेने के बहाने प्रभारी प्रधानाध्यापक के दरवाजे पर पहुंचे थे। वारदात के बाद तीनों अपराधी पैदल ही भाग निकले। घटना की सूचना पर जीरोमाइल थानेदार रंजन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। पुलिस ने एक अपराधी की पहचान कर ली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की जानकारी पाकर शिक्षक संघ के जुड़े लोग भी शुभेंदु कुमार सिंह के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। शुभेंदु संघ के संयुक्त सचिव हैं।

प|ी को बंधक बनाकर की लूटपाट, सबौर के खर्रा रोड मोहल्ले की घटना वारदात में 3 अपराधी थे शामिल, एक की हुई पहचान, पुलिस मार रही छापा

प|ी ने कहा-शाम को बुलाया, कहा-पति आ जाएंगे, इतने में पिस्टल सटा घर में घुस गए

सुधा देवी ने बताया कि दोपहर साढ़े 12:30 बजे वह अपने बच्चे को लेने के लिए स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। दरवाजे पर ताला बंद कर रही थी। तभी तीन लड़के आए और कहा कि वे लोग कमरा किराए पर लेना चाह रहे हैं। तीनों को शाम में बुलाया और कहा कि तब तक उनके पति स्कूल से वापस आ जाएंगे। इसी बीच एक युवक ने पिस्तौल निकालकर सुधा देवी को सटा दिया और जबरन भीतर घुस गए। पीछे से दो अन्य युवक भी घर के भीतर दाखिल हो गए। अपराधियों ने अलमारी की चाबी मांगी तो महिला ने देने में आना-कानी की। तब एक अपराधी ने महिला के साथ मारपीट की और सिर में गोली मारने की धमकी दी। भय से अलमारी की चाबी दे दिया, जिसमें रखा करीब 20 हजार रुपए अपराधियों ने ले लिया। महिला की कनबाली और सोने का चेन भी खुलवा लिया। साथ ही घर में रखा जिओ कंपनी का एक मोबाइल भी ले लिया।

सबौर के खर्रा रोड स्थित प्रभारी एचएम शुभेंदु कुमार सिंह के इसी घर में घटी घटना।

सुनसान इलाके में घर होने का बदमाशों ने उठाया फायदा

शुभेंदु कुमार सिंह का घर सुनसान इलाके में है। बगीचा से होकर घर जाने का रास्ता है। आसपास दूसरा कोई घर नहीं है। इस कारण अपराधियों ने इसका फायदा उठाया और आसानी से वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने की तैयारी कर रहे थे, जो एक-दो दिन में इंस्टॉल हो जाता। लेकिन इससे पहले ही अपराधियों ने डाका डाल दिया।

मीटर रीडर बनकर अपराधी पहले भी कर चुके हैं डकैती

खर्रा रोड से सटे झुरखुरिया रोड में कुछ माह पहले डॉक्टर उत्तम कुमार के घर इसी तर्ज पर अपराधियों ने डाका डाला था। मीटर रीडर बन कर अपराधी घर में घुस गए थे और गोलीबारी कर प|ी और बच्चे को बंधक बना लिया था। इसके बाद पूरे घर में लूटपाट की थी। इस घटना में शामिल सभी अपराधी लोकल थे। बाद में पुलिस ने तीन की गिरफ्तारी की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *