गोपालपुर : सिक्युरिटी एण्ड ईंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड व भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्त्वावधान में पुलिस जिला नवगछिया के सभी थानों में रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया है. भर्त्ती पदाधिकारी के अनुसार 20 वर्ष से लेकर 35वर्ष तक के मैट्रिक पास युवक को लिखित परीक्षा के बाद नियिक्ति पत्र दिया जायेगा.
Total Downloads: 176
22 अगस्त को गोपालपुर थाना ,24 अगस्त को इस्माइलपुर थाना,25 अगस्त को नदी थाना, 27 अगस्त को भवानीपुर ओपी, 29 अगस्त को रंगरा ओपी, 30 अगस्त कोझंडापुर ओपी तथा 31 अगस्त को नवगछिया थाना में शिविर आयोजित किया जायेगा.


खरीक व बिहपुर थाना में पूर्व में शिविर आयोजित किया जा चुका है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने निर्धारित तिथियों को विधि -व्यवस्था व सुरक्षाव्यवस्था बनाये रखने का निर्देश एसडीपिओ नवगछिया व पुलिस निरीक्षक नवगछिया तथा बिहपुर अंचल को दिया है.

