नवगछिया : रंगरा और गोपालपुर पुलिस ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा गांव से गिरफ्तार किया गया अपराधी नवीन यादव उर्फ हग्गा यादव है तो रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव से गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार सिंह है. नवीन यादव
उर्फ हग्गा यादव को एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है तो सोनू कुमार सिंह को दो मोटरसाइकिल और एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है.
Total Downloads: 176
– रंगरा और गोपालपुर पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी मिली है कि नवीन यादव उर्फ हग्गा यादव 29 अगस्त को कटाव निरोधी कार्य में बोल्डर ढोने वाले नाविकों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में आरोपी है. घटना के वक्त ही हुई पुलिस की कार्रवाई में हग्गा यादव मौके से भाग गया था. एसपी नवगछिया ने एक प्रेस वर्ता में नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि नवीन यादव उर्फ हग्गा यादव पर पूर्व में भी गांव की एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज है,

इस मामले में भी वह वांछित चल रहा था. एक आर्म्स एक्ट के मामले में भी हग्गा यादव आरोपी है. नवीन यादव शातिर पूजो यादव गिरोह का सदस्य रहा है. दूसरी तरफ मुरली से गिरफ्तार हुआ सोनू कुमार का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है. उसके पास से बरामद दो संदिग्ध मोटरसाइकिल के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

एसपी ने कहा कि गांव में पिछले दिनों से सोनू की काफी शिकायतें हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोनू मोटरसाइकिल लूट करने वाले गिरोह का सदस्य है. दोनों अपराधियों से पुलिस ने सघन पूछ ताछ की है. नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि नवगछिया में अपराधियों की एक भी अब चलने वाली नहीं है. अच्छा है फरार अपराधी पुलिस के समक्ष समर्पण करें नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतना होगा. एसपी ने कहा कि अब दादागिरी के दिन लद गये हैं.

