नारायणपुर -पीएचसी नारायणपुर में खगड़िया जिला के खजरैठा गाँव के नवीन शर्मा की पत्नी नीलू देवी ने पीएचसी नारायणपुर में गुरुवार को एक मृत बच्चे को जन्म दिया.जन्म होने पर परिजनों ने पीएचसी की कुव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया.
Total Downloads: 360
परिजनों का कहना था कि पीएचसी में समुचित सुविधा नहीं मिलने एवं डाक्टर एवं एएनएम की लापरवाही के कारण बच्चा की मौत हो गई. ड्यूटी पर मौजूद एएनएम शबनम कुमारी ने बताया कि पेट मे बच्चा पहले मर गया था जिसे प्रसव करके निकाला गया.


पीएचसी में ड्यूटी पर डॉक्टर की मानें तो परिजनों के अनुसारनीलू देवी को चार – तीन दिनों से दर्द हो रहा था उसने पीएचसी आने में देरी कर दिया.समुचित इलाज नहीं होने के कारण गर्भ में ही बच्चे की मौत हो गई थी. इसमें पीएचसी व्यवस्था का कहीं दोष नहीं है.

