नारायणपुर – मोतिहारी पूर्वी चंपारण में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सबजूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओ ने एक स्वर्ण, दो रजत एवं दो कांस्य पदक के साथ कुल पांच पदक जीतकर विद्यालय सहित भागलपुर जिले का नाम रौशन किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 360
सभी विजेताओं को कप एवं मेडल के साथ पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया. विजेताओं के कोच संतोष ने यह जानकारी दी है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने प्रतियोगिता में सफल होने पर प्रतिभागियों को बधाई दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

