रेलवे भर्ती बोर्ड मुजफ्फरपुर ने एक विज्ञापन जारी कर उम्मीदवारों को दलालों से सतर्क रहने को कहा है. विज्ञापन में कहा गया है कि रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय है और अभ्यर्थी इससे सावधान रहें. उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह गिरोह मोटी रकम वसूलते हैं. ऐसे में आपको रेलवे में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से सतर्क रहने की जरूरत है.
Total Downloads: 83
विज्ञापन में लिखा है कि दलालों के झांसे में न आएं, परिश्रम से रेलवे में नौकरी पाएं. उम्मीदवारों की योग्यता ही उन्हें रेलवे में नौकरी दिला सकती है और रेलवे किसी भी एंजेंट को भर्ती संबंधी कार्य के लिए नामित नहीं करता है. रेलवे में भर्ती से संबंधित सभी कार्य ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से होते हैं. साथ हो बोर्ड ने कहा कि उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की मिलती जुलती फेस वेबसाइट से सावधान रहें.

धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से रहें सावधान

1. अगर आपको कोई रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देता है, तो आप नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर शिकायत दर्ज कराएं.
2. अगर आपको किसी भी जानकारी को लेकर संदेह है तो आप रेलवे भर्ती बोर्ड को इस नंबर 0621-2213405 पर शिकायत करें
3. नौकरी का झांसा देने वालों की शिकायत www.rrbmuzaffarpur.gov.in पर भी कर सकते हैं.
4. शिकायत करने वाले उम्मीदवारों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

