भागलपुर: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा लगातार तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा. दो दिन पहले कुछ छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के घर पर हमला किया था. इसके बाद प्राचार्य ने 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी की थी. विरोध में शुक्रवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था. वहीं दो छात्रों ने आत्महत्या की कोशिश की.

छात्रों ने मांग की है कि गुरुवार रात उन लोगों पर दर्ज FIR वापस ली जाए और प्राचार्य का तबादला किया जाए. छात्र ताला खोलने से मना कर रहे थे. फिर स्थानीय प्रशासन की टीम ने पहुंच कर मुख्य गेट का ताला तोड़ा.

और मामले को गंभीरता से देखते हुए पटना के तकनीकी प्रशिक्षण विभाग ने हस्तक्षेप कर मामला को सुलझाने की कोशिश की. लेकिन कोई बात नहीं बनी. वहीं शनिवार को दो बच्चों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों बच्चों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

आत्महत्या के प्रयास के बाद सभी छात्र-छात्राओं का पुलिस प्रशासन एवं कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ हंगामा का दौर जारी है. छात्रों का आक्रोश प्रशासन को लेकर फूटा है और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के गेट के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. मीडिया को भी निशाना बनाया गया है. फिलहाल इस वक्त पूरा अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu