नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर शनिवार को अज्ञात ट्रक ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी स्वर्गीय नाथन सिंह की पत्नी ललिया देवी को धक्का मार दिया. ट्रक का धक्का लगने से वृद्ध महिला ललिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को परिजन को सौप दिया.



