गोपालपुर : शुक्रवार की शाम को इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या सात का नोज डाउन स्ट्रीम में लगभग तीस मीटर बोल्डर रिवेटमेंट गंगा नदी की तेज धार में बह गया .बताते चलें कि पिछले वर्ष करोडों रुपये की लागत से जल संसाधन विभाग द्वारा ठेकेदार वृजनंदन सिंह द्वारा बोल्डर रिवेटमेंट कार्य करवाया गया था .

कटाव की जानकारी मिलने के बाद कनीय अभियंता द्वय क्रमश: राजेन्द्र सिंह व अम्बिका प्रसाद द्वारा फ्लड फायटिंग कार्य प्रारंभ करवाया गया .पिछले तीन महीने से बालू भरी लाखों बोरियाँ जो पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण हो चुकी हैं से फ्लड फायटिंग करवाये जाने पर ग्रामीणों द्वारा कडी आपत्ति जताई जा रही है.

विभाग के कनीय अभियंताओं ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न ठेकेदारों द्वारा लाखों बोरियों में बालू भरवा कर मई में ही रखवाया गया था.जिसे हर हाल में फ्लड फायटिंग कार्य में लगाया जाना है.

सैदपुर निवासी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि कटाव होने की सूचना सभी वरीय अभियंताओं को दी गई.परन्तु कटाव लगने के लगभग तीन घंटे बाद ही सहायक अभियंता स्पर सात पर पहुँच सके.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *