नवगछिया : नवगछिया की छात्राओं ने शनिवार को नवगछिया आदर्श थाना पहुंच कर पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया. इस क्रम में छात्राओं ने सर्व प्रथम नवगछिया आदर्श थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह को राखी बांधी.
Total Downloads: 354
इसके बाद छात्राओं ने सभी कर्मियों को राखी बांध कर रक्षा का वचन लिया. इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी निदेशक अमित कुमार, डा मीना कुमारी, संजय झा, राकेश मिश्रा, पल्लवी प्रभाकर, अन्नू,नीलम, प्रियंका आर्या, मधु, साक्षी, खुशबू, रितु, सुप्रिया, राजशेखर, सत्यवीर, नकुल, अजित, निगम, सुजीत, रंजन, हरिओम आदि उपस्थित थे.


इस अवसर पर थानाध्यक्ष लालबहादुर सिंह ने सबों को विश्वास दिलाया कि पुलिस सबकी रक्षा भाई के तरह करेगी और जब भी जरूरत पड़े निर्भिक होकर उनसे मदद ले सकते हैं.

