बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रविवार को इंटर कंपार्टमेंटल का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर रिजल्ट जारी करेंगे. बोर्ड ऑफिस में शाम तीन बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा में एपियर होने वाले स्टूडेंट्स दोपहर तीन बजे के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं
Total Downloads: 360
रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://bsebssresult.com/bseb/ पर जारी किए जाएंगे. इस साल इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में एक लाख 55 हजार स्टूडेंट्स एपियर हुए हैं. कंपार्टमेंटल परीक्षा 13 से 20 जुलाई तक हुई थी.


ऐसे चेक करें रिजल्ट
– सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
– Bihar 12th Compartment Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें.
– मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. उसे डाउनलोड करें.

