नवगछिया : सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शिव भक्तों ने विभिन्न शिवालय में भगवान भोले का जलाभिषेक किया. इस अवसर पर नवगछिया के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ी थी. नवगछिया के जहान्वी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने गंगा स्नान किया एवं जल भरकर विभिन्न शिवालयों के लिए प्रस्थान किया.
Total Downloads: 81
सावन माह की पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
गंगोत्री जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन मंडल ने बताया कि सावन पूर्णिमा के अवसर पर जानवी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु बिहपुर के माड़वा बाबा बालेश्वर नाथ धाम, मधेपुरा के सिंघेश्वर स्थान धाम एवं नवगछिया गोपाल गौशाला स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर के लिए प्रस्थान किया. जहां मंदिर पंहुच कर भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया.


वहीं पूर्णिमा के अवसर पर जहान्वी चौक स्थित जह्नु महादेव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. सावन पूर्णिमा के अवसर पर भगवान भोले के मंदिरों में भी पूरे दिन मंदिर की घंटियां बजती रही. बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया. हर हर महादेव, बमबम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था. वह संध्या समय नवगछिया जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भगवान भोले का भव्य श्रृंगार पूजा अर्चना किया गया. श्रृंगार पूजा में शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

