नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के प्राचीन कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के मेला एवं सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर सोमवार को 501 कुंआरी कन्या व नवविवाहिता ने संरक्षक मुखिया नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली.शोभायात्रा मंडप स्थल से खगड़िया के पंडित भगवान दास के मंत्रौउच्चारण के साथ मंदिर परिसर, मधुरापुर बाजार, बलाहा होते हुए

गंगा घाट बलाहा से जल भर कर पुनः मंत्रौउच्चारण के साथ गाजे बाजे एवं घोड़े एवं वाहनों के काफिले के साथ भ्रमण कर कलश को स्थापित किया गया.आचार्य पंकज बाबा एवं बिलाश महंथ थे.मेला समिति के अध्यक्ष पुर्व बीईईओ रणविजय यादव ने बताया कि जन्माष्टमी मेले के अवसर पर सात दिवसीय भागवत कथा अयोध्या नगड़ी के कथावाचक स्वामी रामसुमिरन जी महाराज के द्वारा सोमवार से रविवार तक दो पार्ट में सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे एवं संध्या सात बजे से दस बजे रात्रि तक प्रवचन होगा.

मेले में झुला,सर्कस, मौत का कुंआ,मटकाफोड़ प्रतियोगिता, बांलबैडमिंटन,महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. साथ ही युवाओं द्वारा नाट्य मंचन एवं जागरण का कार्यक्रम होगा.मौके पर आयोजन समिति के पुर्व द्वारोगा अवधेश यादव,वार्ड सदस्य त्रिवेणी मालाकार, अतुल बाबा, ग्रीस यादव, गणेश यादव, जनार्दन यादव,लोकगायक चेतन परदेशी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा एवं बुजुर्ग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *