श्रावणी मेला के दौरान शुरू की गई विशेष ट्रेनों की सेवा सोमवार से बंद हो जाएगी। रांची, सहरसा और गोरखपुर से चली स्पेशल ट्रेनों की सेवा विस्तार की घोषणा नहीं की गई, इसलिए यह ट्रेन अब नहीं चलेगी। सहरसा से चली स्पेशल ट्रेन रविवार से ही बंद हो गई, जबकि मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्पेशल 27 अगस्त से बंद कर दी गई।

स्पेशल ट्रेनों के बंद होने के साथ-साथ उन सभी ट्रेनों का सुल्तानगंज में स्टॉपेज भी बंद हो गया है जो श्रावणी मेला के मद्देनजर शुरू की गई थी। हालांकि कांवरियों की भीड़ भादो माह में भी रहती है, इसलिए इन ट्रेनों की सेवा बंद होने से नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

रेल अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार सहरसा-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की सेवा 26 अगस्त से ही बंद हो गई है।

भागलपुर स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने बताया कि रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 27 अगस्त को अंतिम दिन चलेगी। भाया सुल्तानगंज, भागलपुर चलने वाली गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन भी 27 से बंद हो जाएगी। जमालपुर से देवघर के लिए चली श्रावणी मेला पैसेंजर ट्रेन भी बंद कर दी गई है। साहिबगंज- दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मेला के मद्देनजर रविवार को भी चलायी जा रही थी, लेकिन अब यह ट्रेन रविवार को नहीं चलेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil