नवगछिया : मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खिलाफ वामदलों का संयुक्त राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इनौस के राज्य सह सचिव गौरी शंकर राय, भाजपा के जिला सहायक मंत्री कामरेड सीताराम राय, किसान सभा के जिला अध्यक्ष निरंजन चौधरी के नेतृत्व में नवगछिया स्टेशन चौक से लेकर वैशाली चौक तक लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया. यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक चला.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के खिलाफ वाम दलों ने बनाया मानव श्रृंखला

– नैतिकता के आधार पर नीतीश मोदी दें इस्तीफा

इस कार्यक्रम के माध्यम से वाम दलों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा है. वाम दलों के विभिन्न मांगों में नीतीश मोदी इस्तीफा देने, सभी 110 शेल्टरों की सीबीआई जांच कराने, नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बलात्कार कांड के आरोपियों को बचाने में शामिल नवगछिया महिला थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने सीबीआई जांच की सीमा तय करने और 3 महीने के अंदर जांच की गारंटी देना आदि अन्य मांग शामिल है.

इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए कामरेड सीताराम राय ने कहा कि जब से बिहार में भाजपा की सरकार बनी है तब से राज्य के तमाम हिस्सों में महिलाओं और बालिकाओं पर हमला बढ़ा है. कामरेड निरंजन चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुजफ्फरपुर कांड को काफी हल्के से ले रही है. जबकि नीतीश खुद को समाजवादी नेता कहते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें नैतिकता के आधार पर जरूर इस्तीफा दे देना चाहिए. इस अवसर पर कामरेड सुधीर यादव, पुरुषोत्तम दास, रेणु देवी, गौरी शंकर राय, निरंजन चौधरी, विनायक कुमार, चंद्रशेखर मंडल, किशोर मंडल, चमक लाल सिंह, राधे रजक, रविंद्र कुमार रवि, कंचन देवी, ब्रह्मदेव यादव आदि अन्य भी थे.

 

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet