बिहार के सुपौल में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. घटना जिले के छातापुर इलाके की है जहां महिला के पति के सामने ही इस घटना को अंजाम दिया गया. जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ नाच देखकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने उसके पति को बंधक बना लिया और पीट-पीटकर बेहोश कर दिया.
महिला के पति को बेहोश करने के बाद मनचलों ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. रेप की घटना का शिकार हुई महिला की हालत नाजुक है. उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.



