नशे में धुत होकर एक शराबी सिविल कोर्ट में पहुंच गया. वह सिविल कोर्ट के स्पेशल जज उप्ताद के कोर्ट में घुसकर पूरा हंगामा करने लगा. बार-बार बोल रहा था, जज साहब मिलता है तो पीते हैं.
Total Downloads: 102
जानकारी के अनुसार, शराबी एक दिन पहले ही वह जेल से छूटकर अपने गांव पहुंचा था. आरोपी युवक का नाम दीपक कुमार सिंह है. रहीमपुर पचखुट्टी गांव का रहने वाला दीपक 15 दिन पूर्व ही नशे की की हालत में पकड़ा गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरप्तार कर जेल भेज दिया था.

जैसे ही वह जेल से छुटा फिर गांव गया और शराब पी ली. इसके बाद सीधे सिविल कोर्ट के उसी जज के पास पहुंचा था जो शराब के मामले की सुनवाई करते हैं. इसके बाद जज के आदेश पर नशे की हालत में युवक को गिरप्तार कर चित्रगुप्त नगर पुलिस थाना ले आई.

कोर्ट के एपीपी का कहना है कि यह कोर्ट की सुरक्षा में कहीं न कहीं सेंध लगा है. आखिर कैसे वह व्यक्ति नशे की हालत में जज के सामने सुनवाई के दौरान कोर्ट कक्ष के अंदर चला गया?

