मथुरापुर पंचायत के पूर्व मुखिया जैनेंद्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने संज्ञान लिया है। निगरानी के एसपी ने डीएम को पत्र लिखा है।
इसमें कहा गया है कि राजेश कुमार, दिलीप दास और सुबीर तांती की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है। अगर जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने आता है, जिस पर निगरानी की ओर से कार्रवाई की आवश्यकता हो तो उसका विवरण ब्यूरो को भेजा जाए।
तीन लोगों की शिकायत पर ब्यूरो के एसपी ने डीएम को लिखा पत्र
जैनेंद्र कुमार पर लगे हैं ये आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मुखिया ने 2006 से 2016 के बीच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। जैनेंद्र कुमार 2006 में मुखिया बना। इससे पहले की संपत्ति और आज की संपत्ति की जांच कराई जाए। मुखिया बनने के बाद प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने घर में प|ी रूपश्री के नाम से एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवा लिया।

धोखाधड़ी करके सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया। जॉब कार्ड, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन में गड़बड़ी की। मृत लोगों के खाते से पैसे निकलवा लिये। इंदिरा आवास योजना, पौधरोपण, शौचालय व मनरेगा का पैसा ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जी खाता खोलकर निकाले और खातों को बंद करवा दिया।


