पूर्णिया की एक कोर्ट में शाहरुख खान पर धोखाधड़ी का मामला चलेगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने खुद को एक कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्ट करने को कहा था। जब करीब 500 करोड़ रुपया जमा हो गया तो कंपनी की ब्रांच ही बंद हो गईं। इस मामले की सुनवाई 27 जून को होगी। क्या है पूरा मामला, कौन है कंपनी का डायरेक्टर…

Whatsapp group Join

– प्रयाग ग्रुप नाम की कंपनी के डायरेक्टर वासुदेव बागची हैं।
– ज्यादा से ज्यादा रुपया जमा कराने के मकसद से 25 अप्रैल 2012 को प्रयाग ग्रुप ने मिदनापुर फिल्म सिटी में शाहरुख सहित दूसरे बॉलीवुड स्टार्स के साथ एक प्रोग्राम किया गया था।
– इस मामले में अब्दुल गफ्फार ने शिकायत दी है। उनके मुताबिक मिदनापुर के प्रोग्राम में उनके जैसे बिहार के वर्कर्स को बुलाया गया था।
– इसमें शाहरुख ने खुद को प्रयाग ग्रुप का ब्रांड एंबेसेडर कहते हुए ज्यादा से ज्यादा पैसा लगाने के लिए लोगों को कहा।
– उन्होंने भरोसा दिलाया कि न सिर्फ पैसा सेफ रहेगा बल्कि ज्यादा फायदा भी होगा। उनकी अपील पर वर्कर्स ने करोड़ों रुपए प्रयाग ग्रुप में लगा दिए।
– गफूर के मुताबिक 500 से 600 करोड़ रुपया जमा हो जाने के बाद कंपनी ने बढ़ी हुई लायबिलिटी दिखाकर अचानक सभी ब्रांच बंद कर दीं।
– सभी इन्वेस्टर परेशान होकर कंपनी के अलग-अलग अफसरों से मिले लेकिन उनका पैसा वापस नहीं मिला।
– बाद में एक इन्वेस्टर सीजेएम की कोर्ट में पहुंचे।

कौन-कौन है मामले में आरोपी

– IPC की धरा के 406, 420, 467, 468, 471, 472 एवं 120 बी के तहत आरोप लगाया है।
– मामले में चार लोगों के खिलाफ केस फाइल हुआ है। इनमें प्रयाग ग्रुप के वासुदेव बागची, अभिक बागची, सपना बागची और कथित ब्रांड एंबेसेडर शाहरुख खान का नाम शामिल है।
– सीजीएम कोर्ट ने केस चलाने की अर्जी को मंजूर कर लिया है। अगली सुनवाई 27 जून को होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *