अपने खास अंदाज के लिए मशहूर बिहार के एसएसपी मनु महराज एक बार फिर अपराधियों के लिए कहर बनकर शनिवार को बालू घाट पर पहुंचे गए. यहां दीघा के कई बालू घाटों पर उन्होंने डीएम के साथ मिलकर छापेमारी की. एसएसपी की इस छापेमारी के बाद बालू माफियाओं में हड़कम मच गई है.

दरअसल, शनिवार की सुबह एसएसपी पूरे लाव लश्कर के साथ दीघा के कई घाटों पर अवैध बालू खनन की छापेमारी करते नजर आए. इस दौरान मनु महराज एनडीआरएफ टीम की तरह खास लाइफ जैकट में नजर आए. उनके साथ कई आला अधिकारियों ने गंगा नदी में पेट्रोलिंग कर अवैध बालू से लदी पांच नावों को जब्त कर लिया.

पूरे बिहार में एसएसपी के प्रशंसक

गौरतलब है कि एसएसपी मनु महाराज से अपराधियों की रूह कांपती है. दूसरी तरफ वह बिहार की आम जनता के हर दिल अजीज हैं. पटना ही नहीं पूरे बिहार में उनके प्रशंसक हैं. युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता तो खूब है. मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के इस शेर ने पटना में जब से कदम रखा है अपराधियों की खैर नहीं है.

एसएसपी जनता की उम्मीद

बिहार में सिंघम के नाम से मशहूर इस जांबाज एसएसपी ने कभी शराब माफियों तो कभी बालू माफियाओं और कई बड़े अपराधियों की नींद उड़ाकर रख दी है. पटना में कहीं भी अपराध होता है, तो जनता यह उम्‍मीद करती है कि इसका खुलासा वह कर ही देंगे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *