भागलपुर | किऊल-जमालपुर एवं भागलपुर सेक्शन पर 20 सितंबर से 10 दिनों तक ज्यादातर ट्रेनों के रूट बदल जाएंगे। कुछ ट्रेनों की यात्रा संक्षिप्त की जाएगी। जमालपुर में रिले रूट इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लगातार 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा।

किऊल से जमालपुर के बीच कुछ पैसेंजर ट्रेनें वैकल्पिक तौर पर चलेंगी लेकिन जमालपुर के पहले धरहरा एवं दशरथपुर में ही अपनी यात्रा समाप्त और शुरू करेगी। ज्यादातर पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेगी। भागलपुर- दानापुर एवं भागलपुर- मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 20 से 23 सितंबर तक रद्द रहेगी।

मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पांच ट्रिप रद्द रहेगी। कई मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें आसनसोल-झाझा एवं किऊल होकर चलेगी। 28 सितंबर तक जमालपुर में रिले रूट इंटरलॉकिंग का काम होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *