img_20160910_6330

Whatsapp group Join

नवगछिया : नवगछिया के रंगरा सहायक थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग के भवानीपुर चौक पर तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक पर सवार भगवानपुर, ढोलबज्जा निवासी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव शशि शेखर सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शशि नवगछिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व सूर्य नारायण मंडल के पुत्र थे. जानकारी मिली है कि बाइक संख्या BR39R 6313 के चालक गोपाल भगत के अनुसार मृतक शशि शेखर सिन्हा बाइक पर पीछे बैठे थे. और बाइक शशि के दोस्त गोपाल भगत चला रहे थे. भवानीपुर चौक के समीप सामने से पूर्णिया की ओर से आ रही BR01GB 7041 नंबर की तेज रफ़्तार ट्रक की ठोकर से दोनों दाएं बाएं गिर पड़े. शशि की मौत मौके पर ही हो गयी थी तो घटना में गोपाल भी घायल हो गए. इधर रंगरा सहायक थाना के थानाध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर पहुँच कर लाश को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया. जहां पोस्टमार्टम कराया गया. थानाध्यक्ष सूचित कुमार के अनुसार बाइक चालक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. साथ ही उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद परिजन शोक संतप्त है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet