नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में शिव शंकर यादव के घर में गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है. छापेमारी के क्रम में आरोपी महिला शिव शंकर यादव की पत्नी खुशबू देवी पुलिस को चकमा देकर भाग निकली.
पुलिस द्वारा बरामद शराब को थाना लाया गया. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष जवाहरलाल सिंह ने बताया कि सधुआ में शिव शंकर यादव की पत्नी के द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बेचे जाने की लगातार सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई,


जिसमें 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. इसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अवैध शराब के धंधे में संलिप्त आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. बताते चलें कि आरोपी महिला के पति शिव शंकर यादव को पिछले 1 माह पूर्व अवैध शराब के साथ कटिहार पुलिस द्वारा पकड़ा गया था. जो अभी कटिहार जेल में बंद है.


