नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट कांड में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Whatsapp group Join

थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि यह मामला 15 अक्टूबर 2025 का है। उस दिन आइसक्रीम वितरण कर लौट रहे एक व्यक्ति से चापर मोड़ के समीप हथियार के बल पर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया गया था। घटना को लेकर रंगरा थाना कांड संख्या 255/25 दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चापर गांव निवासी छोटु यादव और अमित सहनी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वे एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में भी संलिप्त पाए गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस लूट कांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *