ख़रीक : राघोपुर में तीन करोड़ की लागत से बने तटबंध का भीषण कटाव शुरू हो गया है. कटाव थमने का नाम नही ले रहा है.तटबंध को बचाने का कार्य बहुत धीमा है.यही रफ्तार जारी रहा तो कभी भी तटबंध ध्वस्त होकर गंगा में समा जाएगा.

कटाव स्थल पर मौजूद अभियंता और पदाधिकारी बचाव कार्य में उदासीनता और शिथिलता बरत रहे है.धीमा बचाव कार्य होने से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत है.ग्रामीणों को लग रहा है कि बचाव कार्य धीमा रहा तो कभी भी तटबंध ध्वस्त हो सकता है.

क्या कहते है पूर्व पार्षद

ख़रीक दक्षिणी के पूर्व पार्षद रहे विजय मंडल ने ने बताया कि जल संसाधन विभाग की ढुलमुल रवैये और बचाव कार्य धीमा रहने से हमलोगों को बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पर जाएगा. जल संसाधन विभाग के अभियंता बचाव कार्य में लापरवाही बरत रहे है. जिस रफ्तार से कटाव तेज है उस रफ्तार से बचाव कार्य तेज नही किया गया तो कभी भी तटबंध ध्वस्त हो सकता है. अभियंताओं का कहना है कि किकटाव स्थल पर जियो बैग से भरी बोरियां डाली जा रहे है. स्थिति नियंत्रित है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *