NH-31 पर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, कुरसेला निवासी शिवम कुमार की मौत
नारायणपुर। एनएच-31 पर मंगलवार की रात करीब 10 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरसेला निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। वह बिहपुर चौक स्थित एक होटल में काम करता था।
Total Downloads: 296
बताया गया कि मंगलवार रात शिवम किसी काम से होटल से निकलकर सर्विस रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक वाहन को पीछे कर रहा था। पीछे करते समय शिवम ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
