डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार को एक सीआरपीएफ के जवान ने ट्रेनी छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इससे आक्रोशित छात्राओं और यात्रियों ने जवान की जमालपुर में जमकर धुनाई कर दी। 9.02 बजे ट्रेन के जमालपुर पहुंचने पर छात्राओं ने तीन घंटे तक ट्रेन रोककर जवान के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया तथा ट्रेनी छात्राओं से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद छात्राएं शांत हुई और ब्रह्मपुत्र मेल दिन के 12.20 में किऊल की ओर रवाना हुई।

इस बाबत शेखपुरा जिले की पीड़ित छात्रा ने बताया कि दिल्ली की डियो सॉफ्टवेयर एकेडमी की ओर से सिलीगुड़ी में दो दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित था। बिहार के शेखपुरा जिले की करीब 41 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण में शामिल होने के गये थे। सभी बुधवार की रात करीब 10 बजे न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन से ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस पकड़कर किऊल आ रहे थे। बगल की बोगी में कई आर्मी जवान सफर कर रहे थे।

न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ट्रेन खुलने के पहले नवादा जिले के वारसलीगंज थाना के कुटरी गांव निवासी भागीरथ सिंह का पुत्र सह इम्फाल में सीआरपीएफ की ड्यूटी करने वाला जवान ओमप्रकाश अचानक मेरे पास आ गया, और अश्लील बातें कहने लगा विरोध करने पर वो छेड़खानी करने लगा और मेरा पर्स छीनने लगा। इसी बीच मेरा पर्स प्लेटफार्म पर ही गिर गया। जबतक पर्स उठाती, तबतक ट्रेन खुल चुकी थी। मैने पर्स को छोड़ दिया और दौड़कर ट्रेन पकड़ ली। मेरे पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे, आधार कार्ड, आईडी, वोटर आईकार्ड और ट्रेन का टिकट था। उन्होंने कहा कि जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से खुली तो टीटीई ने टिकट की मांग की।

घटना की जानकारी देने के बाद भी टीटीई ने सहयोग नहीं किया। अपने साथियों को सारी कहानी बतायी। सुबह जब भागलपुर से जमालपुर के लिए ब्रह्मपुत्र मेल खुली तो, जवान सुबह में भी अभ्रद व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इस पर यात्रियों ने जवान की धुनाई कर दी।
इधर रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *