भागलपुर। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को भागलपुर जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर प्लास्टिक री-साइक्लिंग मशीन लगाई गई। जिसका डेमोस्ट्रेशन स्टेशन प्रबंधक प्रमोद कुमार ने किया। मशीन में पानी के प्लास्टिक बोतल को डालकर उसे री-साइक्लिंग किया जाएगा। ताकि स्टेशन पर बोतल जहां-तहां बिखरे हुए नहीं मिले।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
बताया गया कि मालदा के बाद भागलपुर में भी उक्त मशीन लगाई गई है। जो व्यक्ति बोतल मशीन में डालेंगे तथा अपना मोबाइल संख्या मशीन में अंकित करने के बाद उसे पांच रुपये पेटियम का कूपन मिलेगा। कैरेज एंड वैगन के प्रभारी अख्तर हुसैन ने बताया कि इससे स्टेशन की स्वच्छता बरकरार रहेगी। डेमोट्रेशन के समय रेलवे के कई अधिकारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

