नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय में शुक्रवार को एसपी निधि रानी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित मौजूद थे. अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को मोहर्रम त्यौहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

वही उन्होंने सभी थाना के कांडों की समीक्षा की एवं लंबित कांडों के निष्पादन करने एवं फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. नवगछिया एसपी ने बताया कि इस माह अगस्त माह में सभी थानाध्यक्षों द्वारा अच्छा कार्य किया गया. पुलिस जिला में कुल 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

आठ अवैध शस्त्र एवं 59 कारतूस की बरामदगी की गई है. चार मोटरसाइकिल व 18 मोबाइल फोन बरामद किया गया है 6.75 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी की गई है. पुलिस जिले के कुल 18 अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई है. अपराध गोष्ठी में सभी सर्किल इंस्पेक्टर वर थाना अध्यक्ष मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *