राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पटना पुलिस ने फोन किए गए नंबर की जांच शुरू कर दी. पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस फोन से धमकी दी गई थी उसका लोकेशन गया है.

दरअसल, शुक्रवार को पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरे इस कॉल के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी से लेकर सीआईएसएफ ने पूरी सघनता के साथ एयरपोर्ट को खंगाला. हालांकि, एयरपोर्ट परिसर में कोई बम नही मिला. वहीं, इस बाबत देर रात एयरपोर्ट ऑथरिटी द्वारा एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज किया गया.

इस नंबर से मिली थी धमकी

पुलिस जांच में पता चला है कि धमकी भरा कॉल शुक्रवार की दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर गई थी. जिसका नंबर 7903….71 है. मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पटना पुलिस की टीम ने इस मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन खंगाला तो पता चला कि जिस वक्त धमकी भरा कॉल किया गया था, उस दौरान कॉल करने वाला शख्स गया जिले के बेला में मौजूद था.

इन्द्रजीत के नाम पर रजिस्टर है सिम कार्ड

हालांकि, जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी उसका लोकेशन गया जिले के बेला गांव की है. वहीं, जिस नंबर से कॉल किया गया था, उसका सिम कार्ड इन्द्रजीत कुमार के नाम पर है. अब पुलिस की टीम इन्द्रजीत कुमार की तलाश कर रही है. और यह जानने की कोशिश कर रही है कि ऐसे फोन कॉल का अखिर मकसद क्या है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *