पटना: भारत बंद के दौरान पूरा विपक्ष सड़कों पर है. इधर, नेताओं की दबंगई भी साफ देखने को मिल रही है. राजधानी की सड़कों पर एक रिक्शा चालक रहम की भीख मांग रहा था. वो रो-रोकर कह रहा था मुझे छोड़ दो साहब हमने कुछ नहीं किया है. लेकिन कुछ लोग उसे जबरन खींचकर मार रहे थे.

दरअसल, बंद के दौरान पटना के फ्रेजर रोड पर सम्राट होटल के के सामने एक हम नेता की गाड़ी से एक रिक्शा चालक को धक्का दिया गया. इस घटना में रिक्शे का पहिया टूट गया. आरोप है कि इसके बाद रिक्शे वाले ने स्कार्पियो का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसको लेकर घंटों बवाल हुआ. नेता के कुछ लोग रिक्शे वाले को पकड़कर कहीं ले जाना चाह रहे थे. रिक्शा चालक उससे गिड़गिड़ाते हुए छोड़ देने की अपील करता किया.

रिक्शा चालक के मुताबिक वो नहीं जान पाया कि गाड़ी किसी नेता की है. शीशा क्षतिग्रस्त होते ही नेता के बॉडीगार्ड और हम समर्थक रिक्शा चालक की पिटाई करने लगे. स्थानीय लोगों ने जब इस घटना को देखा तो मौके पर जमा हो गए. लोगों के समझाने के बाद बॉडीगार्ड ने रिक्शा चालक को छोड़ दिया. इसके बाद मामला शांत हो पाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *