भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ राजद समर्थित महागठबंधन द्वारा आयोजित “भारत बंद” ऐतिहासिक एवं स्वतःस्फूर्त सफल रहा । प्रदेश के सभी विभिन्न जिलों में राजद एवं युवा राजद के कार्यकताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे और जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किए।
Total Downloads: 79
भारत बंद के छात्र,नौजवान मज़दूर,किसान और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला साथ ही हर वर्ग के लोगो ने सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा का इजहार किया और सरकार विरोधी नारे लगाए ।


श्री यादव ने कहा कि मोदी सरकार को जनता का भारत बंद के दौरान सरकार के विरुद्ध आक्रोश को देखते हुए अविलम्ब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े हुए कीमतों को कम करने का निर्णय लेकर घोषणा करना चाहिए। नही तो महंगाई के खिलाफ राजद समर्थित महागठबंधन का आंदोलन और तेज होगा।

