गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने के साथ ही गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला कमलाकुंड प्रखंड के बिंद टोली गाँव के प्राथमिक विद्यालय का भवन आधा-अधूरा गंगा नदी में समा गया और शेष बचे भाग में दरार पड गया है.ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं पर विद्यालय को बचाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया .
Total Downloads: 77

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नौ बजे से ही प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली में दरार पडना शुरु हो गया था.ग्यारह बजे तक आधा भवन गंगा नदी में समा गया.विद्यालय के गंगा नदी में समाने के बाद पूरे बिंद टोली में अफरा -तफरी मच गई.

ग्रामीण अपने -अपने घरों से सामान को निकाल गर सुरक्षित जगह पहुँचाने की जुगाड में लग गये.बिंद टोली के ग्रामीणों ने अभी तक किसी तरह की प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी.अंचलाधिकारी ने बताया कि पॉलीथीन शीट का वितरण किया जा रहा है.कुछ लोगों को दिया गया है और कुछ लोगों को दिया जाना है.राजस्व कर्मचारी से सर्वे कराया जा रहा है.मंगलवार से सूखा राशन वितरण करवाया जाएगा.

