नवगछिया : जनता से ख़ारिज पूर्व विधायक ई.शैलेन्द्र कुमार सांसद पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरिवान में झांके नवगछिया में गंगा प्रसाद जमींदारी बांध टूटने के लिए सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल और फ्लड कंट्रोल के अधिकारी पर एफआईआर होना चाहिए जैसा बयान हास्यपद है. नवगछिया में गंगा प्रसाद जमींदारी बांध टूटने को लेकर भाजपा के लोग जनता को गुमराह कर रहे है. बाढ़ से पुरे क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है. खास कर क्षेत्र के किसानो को भारी क्षति हुई है. इस तबाही के लिए सरकार और सांसद श्री बुलो मंडल जी बहुत चिंतित है. पिछले पांच दिनों सेसांसद स्वास्थ्य ,सड़क,सिचाई,कृषि विभाग के पदाधिकारी के साथ लगातार बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और बाढ़ पीड़ितो के हित में काम कर रहे है. भाजपा लोगो को गुमराह कर रही है. बाढ़ राहत के नाम पर राजनीतिक रोटी सेकने में लगी है. बिहार सरकार पूरी ईमानदारी के साथ तीव्र गति से बाढ़ पीड़ितो के लिए काम कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *