images2

नवगछिया : नवगछिया के साहू परवत्ता में आईटीआई कॉलेज खोले जाने के प्रस्ताव को ख़ारिज कर भागलपुर में खोले जाने के निर्णय का विरोध गंगोत्री जागरण मंच ने जहान्वी चौक पर एक बैठक कर किया है. मालूम हो कि इस बार साहू परवत्ता गांव के जल मग्न हो जाने के बाद भागलपुर प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा आईटीआई विद्यालय को भागलपुर में खोलने का निर्णय लिया गया है. बैठक में इस बात को उठाया गया कि साहू परवत्ता उच्च विद्यालय में कॉलेज खोले जाने की घोषणा से यहां के जनता छात्र और छात्राओ में ख़ुशी कि लहर थी. लेकिन अचानक पानी का बहना बनाकर भागलपुर में स्थान्तरित करना गलत फैसला है. मंच के लोगों ने कहा कि इस बार जल स्तर ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिया था. इसी कारण साहू उच्च विद्यालय में भी पानी आ गया. यहां हर साल पानी नहीं आता है. मंच के लोगों ने साहू परवत्ता में ही आईटीआई विद्यालय खोलने की मांग की है. बैठक में यह भी कहा गया कि पहले वे लोग इस मामले पर पदाधिकारी और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे. फिर जरूरत पड़ी तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में गंगोत्री मंच के सचिव डॉ प्रमोद मंडल, गुलशन कुमार, पारसनाथ साहू, राजेश, संजय शिवेश व अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *