पुलिस ने रूपसपुर थाना क्षेत्र के तिलक नगर स्थित एक मकान के दो अलग-अलग हिस्सों में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. सोमवार की रात छापेमारी कर एक ग्राहक और मकान के केअर टेकर को गिरफ्तार किया है. वहीं, 4 युवतियों को भी वहां से बरामद किया गया है.
Total Downloads: 79
राजधानी पुलिस ने रिहायसी इलाके में स्थित एक घर में छापेमारी कर 4 युवतियां समेत 6 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है. साथ ही कमरों से करीब 40 हजार रुपए और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. ये घर सुरेंद्र यादव का बताया जा रहा है.

इस घर को धंधे का सरगना राहुल ने करीब एक महीने पहले किराए लिया था. पूछताछ के दौरान पता चला है कि यहां एक से दो हजार रुपये लेकर ग्राहकों को मौज-मस्ती के लिए युवतियां उपलब्ध कराई जाती थी.
ग्राहकों को पहले वीडियो कॉल कर युवतियां पसंद कराई जाती थीं. गिरफ्तार ग्राहक सुजीत कुमार कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि घर की देखभाल और धंधे में सहयोग करने वाला शख्स पूर्वी चंपारण का रहने वाला है.
वहीं पकड़ी गई युवतियों में एक कंकड़बाग की रहने वाली है और बाकी की 3 कोलकाता की रहने वाली है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार लोगों और युवतियों से पूछताछ कर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है. मकान मालिक की सहभागिता को लेकर भी छानबीन की जा रही है.

बताया जाता है कि सरगना राहुल काफी दिनों से इस धंधे का संचालन कर रहा था. जिसके लिए राजधानी की विभिन्न जगहों पर घर किराए पर लेता था और कुछ समय पर घर बदल देता था. गिरफ्तार सुजीत पहले भी राहुल की सेवा ले चुका है. युवतियों ने बताया कि सोशल साइट्स पर संपर्क कर उन्हें ब्यूटी पार्लर और अन्य जगहों पर काम दिलाने का झांसा देकर बुलाया जाता था, फिर ज्यादा पैसों का लालच दे उन्हें इस धंधे में उतार दिया.

