नवगछिया : तेतरी दुर्गा स्थान के नजदीक कलबलिया धार के पास 14 नंबर सड़क के ध्वस्त होने के बाद बाढ़ का पानी बड़ी तेजी से आवासीय क्षेत्रों में फैल रहा है. मालूम हो कि वर्तमान में सेतु पथ और 14 नंबर सड़क के बीच वाला भाग पूरी तरह से जगमग्न हो गया है. इस बीच करीब एक सौ एकड़ में अधिकांश किसानों की केले की फसल तबाह हो गयी है. कुछ किसान ही बाढ़ की आशंका से औने पौने भाव में अपना केला बेच पाये थे. दूसरी तरफ अगर जल स्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होती रही तो बाढ़ का पानी तेतरी मकंदपुर चौक सड़क को पार कर तेतरी और पकड़ा गांव को जलमग्न कर सकता है. मालूम हो कि नवगछिया प्रखंड के खगड़ा, साहू परवत्ता, जगतपुर के छर्रापट्टी, पकड़ा आचार्य टोला आदि गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं.
Total Downloads: 79
पीड़ितों ने बतायी आंखों देखी
मुरली मंडल ने बताया कि रात के साढ़े तीन बज रहे थे. ऑटो पर सवार कुछलोग झपकी ले रहे थे तो कुछ लोग जगे थे. रात होने की वहज से सड़क खाली थी. कोई आ जा नहीं रहा था. जब उनलोगों की ऑटो घसान स्थल पर पहुंची थी एक पहिया घसान में फंस गया. ऑटो तेज होने की वजह से आगे बढ़ गया और पलट गया. सारे लोग ऑटो में ही थी. मुरली मंडल बताते हैं कि सबसे पहले वे ही निकले और एक एक कर सबों को ऑटो से जैसे ही बाहर निकाला कि आटो पूरी तरह से धसान की चपेट में आ गया और जलविलीन हो गया.


वे लोग धसान स्थल से हट कर सड़क के किनारे खड़े हो गये थे. तभी तेज गति से एक बोलेरो तेतरी दुर्गा स्थान के तरफ जा रहा था. बोलेरो को उनलोगों ने इसलिए रूकने का इशारा किया कि आगे घसान है. लेकिन बोलेरो चालक ने समझा वे लोग बोलेरो पर चढ़ने के लिए उनलोगों को रोक रहे हैं. जब तक में वे लोग कुछ और कर पाते बोलेरो धसान स्थल तक पहुंच गया और देखते ही देखते जलविलीन हो गया. मुरली मंडल ने कहा कि उनलोगों का सारा सामान ऑटो में थी. कुछ ऐसे भी बैग थे जिसमें नकदी भी थी. सब जलविलीन हो गया.

