गोपालपुर : गोपालपुर डिमाहा पंचायत के मुखिता प्रतिनिधि सह वरीय भाजपा नेता अजय चौधरी ने बताया कि मेरे पंचायत का वार्ड नंबर 7 व 8 बुरी तरह से प्रभावित है. दोनों ही पंचायतों के बाढ पीडित इस्माइलपुर – बिंद टोली तटबंध पर कपडे व प्लास्टिक का घर बना कर रह रहे हैं. अभी तक बाढ पीडित परिवारों को स्थानीय प्रशासन द्वारा प्लास्टिक का वितरण भी नहीं किया जा सका है.

बाढ राहत शिविर के नाम पर सरकारी राशि के बंदरबाँट की संभावना

– सूखा राशन वितरण की मांग

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मध्य विद्यालय डिमाहा में राहत शिविर प्रारंभ किया है. जबकि बाढ पीडित खोले गये राहत शिविर से चार किलोमीटर दूर तीन नंबर स्पर व तटबंध पर अपने माल मवेशियों के साथ रह रहे हैं. ऐसे में भोजन हेतु कोई भी बाढ पीडित आठ किलोमीटर चलकर नहीं आ पाते हैं .

इस प्रकार राहत शिविर के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबाँट होने की संभावना बनी रहती है. उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी देकर बाढ पीडित परिवारों के बीच सूखा राशन के रूप में चावल , दाल वगैरह वितरण करवाने की माँग की है. उन्होंने बताया कि अभी तक बाढ पीडितों के बीच किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *