नवगछिया : गणेश पूजा की तैयारी शहर में जोरों से चल रही है। गणेश पूजा 13 सितंबर को है। शहर के सत्य्नारयान्मदिर स्थित और नया टोला सहित अन्य जगहों पर गणेश की प्रतिमा बिठायी जाती है। यहां गणेश जी को 51 किलो के एक लड्डू भोग लगाया जाएगा। पंडाल का निर्माण जोरों पर है। पंडाल के सामने के मुख्य भाग को शीशमहल स्वरूप में बनाया जा रहा है। आयोजन समिति के रवि शर्मा ने बताया कि पंडाल डेकोरेशन के लिए बहार के कारीगर बुलाए गए है जो कि शीश महल का स्वरूप देंगे

कलाकारों ने बताया कि मूर्ति का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। प्रतिमा गुरुवार की देर रात्रि बिठाई जाएगी। पूजा गुरुवार शाम पांच बजे से होगी। इस दौरान भजन-कीर्तन होंगे। शुक्रवार को रात जागरण पर विचार चल रहा है और शनिवार को मटकी फोरने के बाद प्रतिमा का विसर्जन विधिविधान शाम के समय तालाब में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नवगछिया, भवानीपुर, सुग्ठिया बाजार और नया टोला स्थित गणेश महोत्सव पर पंडाल व मूर्ति प्रतिमा बनाने का काम चल रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिमा पूजन में पंडित सुरेन्द्र मिश्र रहंगे पहले कथा के बाद महाआरती का आयोजन होगा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *