इस्लामी महीने मुहर्रम का चांद मंगलवार को नजर आ गया। मुहर्रम की पहली तारीख 12 सितम्बर को है जबकि यौमे आशूरा 21 सितम्बर शुक्रवार को मनाया जाएगा।

जंगे कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के गम में मुहर्रम मनाया जाता है। भागलपुर के सभी इमामबाड़ों में मजलिसों व मातम का सिलसिला 10 दिनों तक चलेगा। सजावट और ताजिया की तैयारी चल रही है।

जब्बरचक मस्जिद के इमामशाही मो. उलफत हुसैन व कबीरपुर के खलीफा हाफिज मो. फिरोज आलम अशरफी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस बार ताजिया की ऊंचाई 10 फुट से कम कर नौ फुट कर दी गयी है ताकि करतब दिखाने के दौरान बिजली के तार से बचा जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *