भागलपुर। दस दिन बाद भागलपुर के लोगों को राजधानी जाना मुश्किल भरा होगा। पटना और किऊल जाने वाले यात्रियों कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, 20 से 29 सितंबर तक भागलपुर से एक भी ट्रेनों का सीधा परिचालन जमालपुर और किऊल होकर नहीं होगा। इस अवधि में पटना और किऊल की ओर जाने वाली गाड़िया 100 किमी ज्यादा दूरी तय कर जाएंगी। ऐसे में भागलपुर से पटना की दूरी छह घटे की जगह आठ से 10 घटे में पूरी होगी। दरअसल, जमालपुर में सीआरआरआइ (सेंट्रल रूट रिले इंटरलॉकिंग)काम के कारण दस दिनों तक रेल गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में एक भी ट्रेन भागलपुर से नहीं चलेगी
Total Downloads: 83
हजारो यात्री होंगे परेशान
भागलपुर से रोजना 90 से 95 हजार यात्री सफर करते हैं। इसमें से 65 फीसद यात्री जमालपुर, किऊल और पटना जाने वाली ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेन परिचालन बंद होने से इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानिया होगी। सड़क मार्ग ही एक मात्र विकल्प होगा।

बाका, मुंगेर और कटिहार के रास्ते होगा जाना

रेलवे ने पटना जाने वाली ट्रेनों का अलग-अलग मार्ग निर्धारित किया है। इसमें भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस बाका-जसीडीह-किऊल होकर पटना जाएगी। वहीं, फरक्का, मालदा-आनंद विहार टर्मिनल कटिहार-बरौनी होकर पटना जाएगी। भागलपुर से बाका होकर जसीडीह जाने में तीन घटे का समय लगेगा। वहीं, जसीडीह से पटना की दूरी छह घटे पूरी होती है।
बरियापुर और सुल्तानगंज तक रहेगी ट्रेनें

इस मार्ग पर चलने वाली आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद कर दी गई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा मेल एक्सप्रेस या पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है और उनके रूट बदल दिए गए हैं। दस दिनों तक बिना जमालपुर पहुंचे ही कई ट्रेन बरियारपुर और सुल्तानगंज से हावड़ा की ओर और दशरथपुर और धरहरा से ट्रेनें पटना, दानापुर के लिए चलेगी।

