नवगछिया : मकंदपुर चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने वित्तमंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व वरीय कांग्रेसी नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद कर रहे थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ने कहा कि देश के सबसे घोटाले बाज, धोखेबाज शराब माफिया विजय माल्या जब देश छोड़कर भाग रहे थे तो वह अरुण जेटली से मिले थे.

वित्तीय मंत्री अरुण जेटली एवं केंद्र सरकार की मिली भगत से धोटालेबाज विजय माल्या देश का पेशा लूट कर भागने में सफल रहे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शितल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि केंद्र सरकार घोटले बाज, धोखेबाज का सहयोग करने वाली सरकार है.

https://youtu.be/s3OvfwO3bCo

इसको लेकर देश की जनता में आक्रोश व्याप्त हो गया है. आने वाले समय मे देश की जनता घोटाले बाज का सहयोग करने वाली सरकार को करारा जवाब देगी. मौके पर जितेंद्र प्रसाद सिंह, राजीव चौधरी, फागों सिंह, राकेश सिंह, रविन्द्र ठाकुर, श्रवण सिंह, अजय सिंह, दिलीप मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *