नाथनगर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर नवटोलिया के पास बीते सोमवार देर रात करीब 20 वाहनों से लूटपाट मामले में नाथनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार अल सुबह तीन बजे फिर दो अन्य आरोपी बदमाश दोगच्छी निवासी रत्ना यादव और उसके भाई बॉबी यादव को दोगच्छी पेट्रोल पंप के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर एक के बाद एक सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि बीते सोमवार की देर रात्रि 1:30 बजे रामचन्द्रपुर नवटोलिया के पास करीब आठ की संख्या ने हथियार से लैस बदमाशों ने आठ हाइवा ट्रक व आधा दर्जन से अधिक निजी वाहनों से लूटपाट की थी।

लूटपाट के दौरान उक्त रास्ते एक स्कॉर्पियो पर अपने सहयोगियों के साथ मुंगेर जा रहे विकास कुमार भारती ने साहस दिखाते हुए नाटकीय ढंग से एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। घटना में शामिल अन्य सात बदमाश फरार हो गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *