बिहार के किशनगंज में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। पटना से किशनगंज जिले के ठाकुरगंज जा रही एक बस पलट गई। बस पलट जाने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन अन्य घायल हो गए। बस पर 59 यात्री सवार थे। घटना गुरुवार रात लगभग ढाई बजे की है।
Total Downloads: 354
पटना से मोहन ट्रेवल्स बीआर 25 पी 8261 एनएच 57 पर एसएसबी केम्प के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में किशनगंज जिला की किरण कुमारी (15)की मौत हो गई। सभी घायलो का इलाज सरायगढ तथा अन्य अस्पतालों में किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ट्रक-कार में टक्कर, दो की हालत गंभीर
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की सुबह परबत्ता थाना क्षेत्र के महेशलेट मोड़ पर एचपी गैस ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हुई। इस टक्कर में कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि दोनों घायल अगुवानी का रहने वाला बताया गया है। हालांकि अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को परबत्ता पीएचसी इलाज के लिए भेजा गया है।

