नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड में आई गंगा नदी के बाढ़ पर बाढ़ प्रखंड का पूरा इलाका जलमग्न है. प्रखंड के पांचो पंचायत बाढ़ की चपेट में आने के बाद लोग अपने घर के छतों एवं बांधों पर रह रहे हैं. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि इस्माईलपुर के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सूखा राशन वितरण कराया जा रहा है. प्रखंड में एक भी ऐसा ऊंचा स्थान नहीं बचा है जहां पर शिविर लगाया जा सके.

एसडीओ कहा कि पंचायत प्रतिनिधि एवं बाढ़ पीड़ितों द्वारा भी शिविर में नहीं आने की बात कहीं गई है. एसडीओ ने कहा कि ऐसी स्थिति में गंगा नदी की आई बाढ़ में जिन लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया है. उन लोगों उन परिवारों की सूची तैयार कर ली गई है. दो-तीन दिनों के अंदर सूची का फाइनल रूप तैयार हो जाएगी. सूची तैयार होने के बाद बाढ़ पीड़ितों के खाते में 98 सौ रुपये बाढ़ राहत सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.

इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारी. पूरी कर ली गई है. एसडीओ ने कहा कि गोपालपुर प्रखंड के डिमहा मध्य विद्यालय एवं बुनियादी मध्य विद्यालय तिनटेंगा में शिविर लगाया गया है. लेकिन दोनों शिविर में एक भी बाढ़ पीड़ित या विस्थापित नहीं आ रहे. मेरे द्वारा एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा भी पीड़ित परिवारों को शिविर में आने को कहा गया लेकिन वे लोग शिविर में नहीं आए. एसडीओ ने कहा कि अगर शिविर में लोग आते हैं तो उनको वहां पर सारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *