नवगछिया: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल विहपुर के अंतर्गत पदस्थापित सभी कनीय विद्युत अभियंता को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20/09/18 को सुबह 7:00 बजे पूर्वाहन से लेकर शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति नवगछिया ग्रिड उपकेंद्र से ही बंद रखी जायेगी ।

शाम चार बजे के बाद प्रशासन की अनुमति के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी ।इस दौरान सारे कनीय विद्युत अभियंता अपने अपने पावर सब स्टेशन में उपस्थित रहेंगे तथा अपने मानव बल को प्रमुख स्थानों पर प्रतिनियुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे।

बिना सहायक विद्युत अभियन्ता की अनुमति के कोई भी विद्युत परिचालन का कार्य नही किया जाना है प्रशासन से हरेक स्तर से बातचीत की पूर्ण जिम्मेवारी सहायक विद्युत अभियंता की है अतः किसी भी कनीय विद्युत अभियंता को कोई फोन कॉल प्रशासन की तरफ से आता है तो अपर अधिकारी से बात करेंगे।

दिनांक 21/09/18 को सुबह 6:00 बजे से पहलाम तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जायेगी । आप सभी कनीय विद्युत अभियंता अपने प्रशाखा में पदस्थापित सारे बटन पट चालक एवं मानव बलों की प्रतिनियुक्ति को सुनिश्चित करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *