नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर वाहनों के परिचालन 28 सितंबर से बंद होने की स्थिति में नवगछिया अनुमंडल प्रशासन ने बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि नवगछिया जीरो माईल में स्टैंड बनाने की योजना है. नवगछिया जाह्नवी चौक तक सिर्फ दो पहिया और ऑटो का परिचालन होगा. इसके अलावा सभी दिशा से भागलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को तेतरी स्टैंड पर ही रोक दिया जाएगा.

– व्यवसायियों को सामानों का स्टॉक कर लेने की दी गयी सलाह

– प्रतिनयुक्त होंगे दंडाधिकारी व पुलिस बल

– पुलिस पदाधिकारियों के साथ आज बैठक करेंगे एसडीओ

यहां से विक्रमशिला सेतु पर लगाये जाने वाले बैरिकेटिंग तक यात्री ऑटो, ई रिक्शा या फिर दोपहिया वाहनों से जा सकेंगे. सभी प्राइवेट वाहनों कार आदि को भी जीरो माईल में ही रोक दिया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि पुल बाद रहने के मद्देनजर बेहतर यातायात व्यवस्था के लिये जीरोमाइल, जाह्नवी चौक और बैरिकेटिंग के पास मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी.

नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि भागलपुर की ओर से माल वाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहने की स्थिति में नवगछिया से व्यवसायियों को चिन्हित सामानों को स्टॉक कर लेने की सलाह दी गयी है. उन्होंने कहा कि पुल बंद रहने से आमलोगों का जनजीवन कम प्रभावित हो इसको लेकर तैयारियां की जाएगी. गुरूवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *