नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर रविवार को सीनियर डीसीएम नवगछिया पहुचे. नवगछिया स्टेशन अधीक्षक एन के तिवारी ने बताया कि उन्हें किसी आवश्यक कार्य के लिए भगालपुर जाना था. नवगछिया आने के बाद वे भागलपुर गए.
सीनियर डीसीएम के आगमन की सूचना पर नवगछिया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगने वाली चाय पान नाश्ता की सभी अवैध दिखाना हटा ली गई थी. पूरा स्टेशन परिसर दुकान हटने के बाद चकाचक दिख रहा था. देर रात उनके जाते ही स्टेशन परिसर में दुकानें सजने लगी थी.



