IMG-20160819-WA0000

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता व कोंग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय अखाडा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढी के महन्थ ज्ञानदास की भविष्यवाणी सच साबित होगी. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत के अगले पीएम होंगे और राहुल ही अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे. श्री सिंह ने नवगछिया डॉट कॉम से बात चीत के क्रम में कहा कि वे राहुल गांधी के साथ ही अयोध्या गये थे.
श्री संजीव ने कहा कि राहुल और ज्ञानदास के बीच 20 मिनट अकेले कमरे में बात की. बाद में ज्ञानदास जी ने मीडिया को बताया था कि मैने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के आर्शीवाद दिया और उनसे कहा कि आप प्रधानमंत्री बनें और यहां के मंदिर-मस्जिद विवाद का हल करें.
मैने उनसे कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद राजनीतिक कारणों से काफी बढ गया. आप इस पर गौर करें। मेरा अार्शीवाद है कि आप प्रधानमंत्री बन कर इस विवाद को हल करने में सफल हों। श्री सिंह ने कहा है कि ”ज्ञानदास ने कहा कि करीब 20 मिनट उनसे हुई एकान्त में बातचीत काफी महत्वपूर्ण थी। उन्होंने मेरी बातों को सुना। कुछ पर चुप्पी साधी लेकिन कई का जवाब दिया। बातचीत का पूरा ब्यौरा तो ज्ञानदास ने नहीं दिया लेकिन कहा कि राहुल गांधी अच्छे व्यक्ति हैं और उनमें सुनने का माद्दा है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में एक मस्जिद की मरम्मत करा रहे हैं। मस्जिद हनुमानगढी की सम्पत्ति है। गांधी को जब इसकी जानकारी दी गयी तो वह काफी खुश हुए और कहा कि देश की असली संस्कृति यही है।
एक साधु स्थानीय मुस्लिमों से मिलकर मस्जिद की मरम्मत करा रहा है इससे ज्यादा सुकून देने वाली बात और क्या हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष ने हनुमानगढी में हनुमानजी के दर्शन किये। श्री सिंह ने कहा कि मोदी और बीजेपी से त्रस्त जनता अब राहुल को पीएम के रूप में देखना चाहती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *