नवगछिया – पिछले दिनों पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर तकनीकी सहायक एवं लेखापाल आईटी सहायक के लिए निकाले गए बहाली के दौरान विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए वेबसाइट का लिंक का अंतिम तिथि तक सर्वर डाउन हो जाने के कारण सैकड़ों योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह गए. बताते चलें कि विभाग द्वारा पिछले 27 सितंबर तक योग्य अभ्यर्थीयों से विभाग के लिंक पर ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था.

मगर पिछले 26 सितंबर को ही विभाग का सर्वर डाउन हो गया. इसके फलस्वरूप सैकड़ों छात्र रंगरा, कुरसेला, नवगछिया एवं भागलपुर सहित कई शहरों के कैफै का दौड़ लगाते रहे. इसके चलते सैकड़ों योग्य अभ्यर्थी हताश और निराश हो गए हैं. आवेदन से वंचित छात्र संजीव कुमार, प्रमोद रजक, कृष्ण कुमार, बबली कुमारी, सिकंदर कुमार आदि ने बताया कि इसके लिए हम लोगों ने पंचायती राज विभाग के मंत्री, मुख्य सचिव एवं विभाग के निदेशक को दूरभाष से इसकी शिकायत की

मगर किसी के द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया. इसके अलावा अंत में हम लोगों ने राज्य के मुख्यमंत्री पंचायती राज मंत्री एवं मुख्य सचिव को मेल के माध्यम से इसकी शिकायत दर्ज कराई है. हम लोगों ने विभाग से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है. अगर विभाग के द्वारा हम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके लिए हम लोग उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *